best news portal development company in india

जालंधर के बस्ती बावा खेल में प्रॉपर्टी डीलर और सैनेटरी व्यापारी में झड़प : पैसों को लेकर चला रहा था विवाद,  सरेआम चले थप्पड़

SHARE:

जालंधर।  जालंधर के बस्ती बावा खेल में एक प्रॉपर्टी डीलर और सैनेटरी व्यापारी में सरेआम थप्पड़ चले। झगड़ा दोपहर को हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दो लोगों में जमकर मारपीट होते हुए दिख रही है। ये मारपीट करीब 5 मिनट तक चलती है। इसके बाद लोगों के आने पर दोनों का झगड़ा रुकवाया जाता है। सैनिटरी की दुकान करने वाले विशाल गुप्ता ने बताया कि वह दुकान पर बैठा था कि अचानक प्रापर्टी डीलर ने आकर अटैक कर दिया। गुप्ता का कहना है कि इससे पहले उन दोनों ने करवाचौथ वाले दिन से जुबानी जंग चल रही है। प्रापर्टी डीलर ये कहकर विवाद कर रहा था कि उसने उससे पैसे लेने हैं, लेकिन वह पैसों के लेन-देन का मसला पहले सुलझा चुके हैं। 

सैनेटरी कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर मारपीट करते हुए।
सैनेटरी कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर मारपीट करते हुए।
बस्ती बावा खेल में हो रहा झगड़ा।
बस्ती बावा खेल में हो रहा झगड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई