best news portal development company in india

जालंधर में जुआ रहे  13 लोग गिरफ्तार : आरोपियों के पास से 1.48 लाख रुपए नकद बरामद, दीवाली पर लगा रहे थे पैसा

SHARE:

जालंधर। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दीपावली के अवसर पर जुआ खेलते 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.48 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई थाना भार्गव कैंप पुलिस टीम ने की है।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 1,48,140 रुपए नकद और 104 ताश के पत्ते जब्त किए गए। इन सभी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत थाना भार्गव कैंप में मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये आरोपी जुए के साथ पकड़े गए

आरोपियों की पहचान देओल नगर निवासी तजिंदर सिंह, न्यू जालोवाल आबादी निवासी गगनदीप सिंह, बूटा पिंड निवासी थॉमस, चुंगी मोहल्ला निवासी निखिल, लांबड़ा निवासी रोशित, मॉडल हाउस निवासी सागर, बस्ती शेख निवासी अमित, हरमिंदर सिंह, सुमित, उर्मल सिंह, मोहम्मद इमरान, नीरज और अभिदेश के रूप में हुई है।

जुआ खेलने की मिली थी गुप्त सूचना

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि भार्गव थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोग दीपावली के मौके पर जुआ खेल रहे हैं। एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल और एसीपी वेस्ट के निर्देशों पर इंस्पेक्टर मोहनलाल की टीम ने मौके पर छापा मारकर इन आरोपियों को पकड़ा। इसके कब्जे से नकदी, ताश मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई