best news portal development company in india

SHO भूषण कुमार के खिलाफ सेक्सुअल हैरासमेंट मामले में परिवार आया सामने :  बोले- महिला रेप केस सैटल करने के मांग रही थी 5 लाख, न देने पर फंसाया; रिकॉर्डिंग सुनाई

SHARE:

जालंधर। जालंधर के फिल्लौर के SHO रहे भूषण कुमार के खिलाफ सेक्सुअल हैरासमेंट मामले में परिवार सामने आया है। SHO के बेटे और पत्नी ने कहा कि भूषण कुमार को गलत फंसाया गया है। प्रशासन एक तरफा बात सुन रहा है। उनकी सुनवाई नहीं हो रही। उनके पास आरोप लगाने वाली महिला का वीडियो है। वह रेप केस सैटल करने के लिए 5 लाख रुपए मांग रही थी।

एसएसओ भूषण कुमार का परिवार जानकारी देता हुआ। - Dainik Bhaskar

एसएसओ भूषण कुमार का परिवार जानकारी देता हुआ।

महिला को पैसा नहीं मिल पाया और मनमुताबिक केस दर्द नहीं हुआ तो उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर फंसा दिया। बेटे ने दावा किया कि पिता को फंसाने वाले जरनैल सिंह और राम नामक व्यक्ति ब्लैकमेलर हैं और कई थानों में इनके खिलाफ केस दर्ज है।

SHO के बेटे ने महिला की रिकॉर्डिंग सुनाई

प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान SHO भूषण कुमार के बेटे ने कहा कि महिला ने पांच लाख रुपए मांगे थे, इसके उनके पास सबूत हैं। उसने एक रिकॉर्डिंग भी सुनाई जिसमें एक महिला SHO से पांच लाख रुपए देने पर केस रफा-दफा करवाने की बात कह रही है।

हालांकि Digital india 24 बिना फॉरेंसिंक रिपोर्ट के किसी भी रिकॉर्डिंग के सच होने का दावा नहीं करता। इस रिकॉर्डिंग के हवाले से SHO के बेटे ने दावा किया कि पैसा न मिल पाने पर कुछ लोगों के साथ मिलकर महिला ने उसके पिता को गलत ढंग से फंसाया है।

पिता पर हुई एफआईआर और पूरे केस पर सवाल उठाते एसएसओ का बेटा।
पिता पर हुई एफआईआर और पूरे केस पर सवाल उठाते SHO एसएसओ का बेटा।

 

SHO के बेटे ने उठाए सवाल…

  • रंजिश में फंसाया जा रहाः SHO के बेटे ने कहा कि उसके पिता भूषण कुमार ने 35 साल की सर्विस में जालंधर के कई थानों में काम किया। इस दौरान कई लोगों के गलत धंधे बंद करवाए। उन्होंने गौशाला चलाने वाले एक शख्स का नाम लेते हुआ कहा कि उसके भतीजे को पिता ने चोरी के केस में थाने बुलाया था। इसकी रंजिश में वह भी महिला के साथ मिलकर गलत ढंग से फंसा रहा है, क्योंकि इस वक्त वो मौजूदा सरकार में वर्कर है।
  • दूसरी रिकॉर्डिंग गलत, एडिट की गईः SHO के बेटे ने कहा कि दूसरी रिकॉर्डिंग में जिन लड़कियों ने गलत शब्दावली यूज करने का आरोप लगाया वो भी गलत है। जो रिकॉर्डिंग पेश की गई है, वो एडिट की गई है। जिस दिन की ये रिकॉर्डिंग है, उस दिन मेरे पिता छुट्टी पर थे। बनियान में बैठे थे। लड़की का फोन आया तो उसे थाने जाने के लिए कहा। मगर लड़की पिता से मिलने पर अड़ गई। इसके बाद वह उसे मिलने आने के लिए रास्ता बता रहे थे। इससे गलत ढंग से पेश किया गया।
  • बच्चे डर के मारे स्कूल नहीं जा पा रहेः परिवार ने बताया कि उनको रोजाना थ्रेट कॉल आ रहे हैं। परिवार का आरोप है कि कुछ लोग उनसे पैसे की डिमांड कर रहे हैं। हमारे बच्चे डर के मारे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ये लोग पता नहीं क्या कर दें। परिवार सारा डरा हुआ है। हम बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
  • अगर पिता की गलती, तो हमें क्यों धमकाया जा रहाः परिवार ने कहा कि हम एक बार मान भी लेते हैं कि महिलाओं की रिकॉर्डिंग सामने आने वाली बात में सच्चाई है। हमारे फादर पर पर्चा किया जा चुका है। अगर गलती हमारे फादर की है तो हमें क्यों धमकाया जा रहा है। हमें क्यों बार-बार कॉल की जा रही है।
  • महिला कमीशन को सारे प्रूफ दे दिएः बेटे ने कहा कि हमने पंजाब महिला कमीशन से मिलने की कोशिश की लेकिन हमें मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद हमने सभी सबूत एक पेन ड्राइव में डालकर महिला कमीशन को दे दिए हैं। इसमें उसी महिला की वीडियो भी है। 23 अगस्त से लेकर अब तक के सभी सबूत दिए गए हैं।
  • महिला को पता था लड़के-लड़की में रिलेशन हैंः SHO के बेटे ने कहा कि जिस महिला ने मेरे पिता पर आरोप लगाए हैं, उसे पता था कि लड़के और लड़की के बीच रिलेशन हैं। अब लड़के से पैसा हड़पने के लिए ये सब किया जा रहा है। हम तो पहले दिन से कह रहे हैं कि जब 23 अगस्त को पहली बार महिला थाने आई थी, तब से अब तक के सभी सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई