best news portal development company in india

हिमाचल प्रदेश के गायक हंसराज रघुवंशी को जान से मारने की धमकी, 15 लाख मांगे, खुद को बताया लॉरेंस का गुर्गा

SHARE:

‘मेरा भोला है भंडारी भजन से सुर्खियों में आए सिंगर हंसराज रघुवंशी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। सिंगर से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोपी खुद को लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा बताया है। 

चडीगढ़ । हिमाचल प्रदेश के गायक और मेरा भोला है भंडारी फेम हंसराज रघुवंशी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी के साथ 15 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गई है। सिंगर रघुवंशी को फोन कॉल कर यह धमकी देने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ बताया है। अब इस मामले में मोहाली पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। 

हंसराज रघुवंशी के पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड विजय कटारिया की शिकायत पर जीरकपुर पुलिस केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान भी की जा चुकी है, जो मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी राहुल कुमार नागड़े है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, राहुल कुमार नागड़े की हंसराज रघुवंशी से पहली मुलाकात वर्ष 2021-22 में उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर में हुई थी।

आरोपी राहुल कुमार नागड़े ने फोन और वाट्सएप कॉल कर गायक की पत्नी, मां और टीम के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। उसने खुद को लारेंस बिश्नोई का गुर्गा बताया और गोल्डी बराड़ गैंग से संबंध होने का दावा किया। शिकायत के अनुसार, राहुल ने 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जीरकपुर पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार नागड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई