best news portal development company in india

जालंधर के लम्मा पिंड चौक में टायर फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग:25 फीट ऊपर तक उठ रही लपटें; फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ी बुझाने में लगी

SHARE:

जालंधर। पंजाब के जालंधर के लम्मा पिंड चौक में माता के मंदिर के पास रबर फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। गोदाम खुले प्लाट में है। आग की लपटें 20 से 25 फीट ऊपर तक उठ रही हैं। लोगों की सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

जालंधर के लम्मा पिंड चौक में रबर फैक्टरी के टायर गोदाम में लगी आग। - Dainik Bhaskar

मौके पर लोगों ने बताया कि रात पौने 9 बजे के करीब उन्होंने धुआं उठाता हुआ देखा। रबर जलने के तेज बदबू आ रही थी। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगी। अभी आग लगने की कारणों का पता नहीं चल पाया है। कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर रबर फैक्ट्री के टायर रखे हुए थे। लाखों रुपए के टायर जलने का अंदेशा है।

लम्मा पिंड चौक में माता रानी के मंदिर के पास टायर गोदाम में लगी आग।
लम्मा पिंड चौक में माता रानी के मंदिर के पास टायर गोदाम में लगी आग।

 

आधे घंटे से फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी

टायरों को लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड जालंधर की 3 से 4 गाड़ियां जुटी हुई हैं। आधे घंटे से आग को बुझाने के लिए पानी की बौछार की जा रही है। अभी फैक्ट्री मालिकों ने नुकसान का कोई आकलन नहीं बताया है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

जालंधर के लम्मा पिंड चौक में माता रानी के मंदिर के पास टायर गोदाम में लगी आग।
जालंधर के लम्मा पिंड चौक में माता रानी के मंदिर के पास टायर गोदाम में लगी आग।

आग लगने के अलग-अलग कारण बता रहे लोग

आग लगने के कारणों को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि छठ पूजा के अवसर पर चलाए गए पटाखे की चिंगारी से आग लगी। वहीं, मार्केट प्रधान सुरिंदर सिंह कैरों ने बताया कि बिजली की हाई टेंशन तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई