जालंधर । पंजाब के जालंधर में वाल्मीकि समाज द्वारा मंगलवार को उस वक्त शहर का प्रमुख फुटबॉल चौक जाम कर दिया गया, जब उक्त सड़क बड़ी मात्रा में वाहनों का आवाजाही था। इस दौरान कई स्कूल बसें, दो एम्बुलेंस, सैकड़ों गाड़ियां और अन्य वाहन ट्रैफिक में घंटों तक फंसे रहे। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामान करना पड़ा।

प्रदर्शनकारी बस चालक से बहस करते हुए और उसे अपनी बस पीछे करने को कहते हुए।
वाल्मीकि समाज द्वारा आरोप लगाया गया है कि भगवान वाल्मीकि महाराज की प्रतिमा की बेअदबी की गई, जिस मामले में उचित कार्रवाई न करने के आरोपों में समाज द्वारा ऐसा किया गया। फुटबॉल चौक से सटे चिकचिक चौक, विजय नगर, स्पोर्ट्स मार्केट, आदर्श नगर, अवतार नगर, मिल्कबार चौक, मिशन कंपाउंड, जेल चौक, बस्ती अड्डा चौक और आसपास के अन्य इलाके प्रभावित थे।

बीच चौक में दरियां बिछाकर बैठे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारी चौक के बीच दरियां बिछाकर बैठ गए और जिससे चारों तरफ से यातायात बंद कर दिया गया। जिसके बाद मौके पर जालंधर ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिमों को तैनात कर दिया गया। किसी भी वाहन को गुजरने नहीं दिया गया। फुटबॉल चौक शहर का एक प्रमुख चौराहा है। शहरवासियों को अक्सर इस चौक से होकर गुजरना पड़ता है। धरने के कारण सुबह के समय काम पर जाने वाले लोग जाम में फंस गए हैं। जाम में फंसे राजकुमार ने कहा- उनकी पीर बोदला बाजार में कपड़े की दुकान है। वह सुबह अपनी दुकान की ओर जा रहे थे, लेकिन फुटबॉल चौक पर धरने के कारण लंबा जाम लग गया। उन्हें दुकान पहुंचने में तीन घंटे की देरी हुई। इसी तरह, नौकरी पर जा रही गीता को भी जाम के कारण एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

वाल्मीकि महाराज की प्रतिमा से छेड़छाड़ का आरोप
वाल्मीकि समाज के नेता चंदन ने कहा- बस्ती शेख में हर साल वह लंगर लगाते है, इस बार भी लंगर का प्रोग्राम चल रहा था, जहां पर टैंट लगाकर महाराज जी का स्वरूप रखा गया था। जहां कुछ लोगों की ओर से स्वरूप से छेड़छाड़ की गई। जिसके विरोध में हमने 12 अक्तूबर को शिकायत दी थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं की गई।

बयान पेंडिंग चल रहे हैं, जल्द कार्रवाई करेंगे-एसीपी
धरना लगने की सूचना मिलते ही थाना-5 की पुलिस सहित एसीपी वेस्ट स्वर्णजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। एसीपी ने बताया कि मामले को लेकर बयान पेंडिंग चल रहे हैं। इन्हें समझाया जा रहा है कि थाने में आकर अपने बयान पूरी तरीके से लिखवाया और उसके बाद बनती कार्रवाई की जा








