best news portal development company in india

अमानवीय कृत्य : कांटों पर फेंका नवजात बच्चा;  रोने की आवाज सुनकर लोगों ने उठाया, बोले-रातभर इलाज के लिए भटकते रहे

SHARE:

अमृतसर। अमृतसर के भाई मंजपुर रोड पर नवजात शिशु मिला। देर रात बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को इस बारे में पता चला। इसके बाद परमजीत कौर और उनके परिवार ने इंसानियत दिखाते हुए बच्चे को उठाया और इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले गए।परिजनों के अनुसार, वे पूरी रात शिशु को लेकर कई अस्पतालों में भटकते रहे, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिल पाया। बाद में एक अस्पताल में बच्चे को भर्ती किया गया, जहां फिलहाल उसे ICU में रखा गया है और उसका इलाज जारी है।

कांटों में पड़ा मिला नवजात बच्चा, जिसे अब ICU में भर्ती कराया गया है। - Dainik Bhaskar

कांटों में पड़ा मिला नवजात बच्चा, जिसे अब ICU में भर्ती कराया गया है।

कांटों में मिला नवजात

स्थानीय निवासी गुरसेवक सिंह उर्फ मनी सिंह ने बताया कि बच्चा कांटों में लिपटा हुआ एक प्लेट में पड़ा मिला था। शुरुआत में कोई भी व्यक्ति उसे उठाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। उन्होंने बताया कि जिस घर के बाहर नवजात मिला, उसी घर में एक परिवार रहता है और वहां की एक महिला पर शक जताया जा रहा है कि संभवतः उसी ने बच्चे को फेंका हो।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी सुलखन सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है और हर एंगल से तथ्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के इलाके के लोगों से पूछताछ कर रही है और CCTV फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जो भी इस अमानवीय कृत्य के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई