best news portal development company in india

बिजली विभाग के कर्मचारियों का फूटा गुस्सा : मंत्री अमन अरोड़ा के घर के बाहर बड़ी संख्या में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों का धरना,  माहौल तनावपूर्ण

SHARE:

लुधियाना । बिजली निगम की प्रॉपर्टी बेचे जाने के आरोप और केंद्र सरकार के बिजली बिल 2025 के विरोध में रविवार को लुधियाना में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने  आरती चौक के पास स्थित कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर का घेराव किया है। इस समय वहा माहौल तनवापूर्ण बना हुआ है। पूरे पंजाब में बड़ी संख्या में बिजली बोर्ड के कर्मचारी इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। राज्यभर की तमाम बिजली मुलाजिम जत्थेबंदियां दोपहर करीब 12 बजे लुधियाना स्थित बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास का घेराव करने पहुंची। पुलिस की तरफ से पूरे एरिया में बैरिकेडिंग की है, ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी वहां से आगे न बढ़ सके। वहीं किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए वाटर कैनन भी मौके पर तैनात कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बिजली कर्मचारियों की सभी यूनियनों ने मिलकर यह आंदोलन निगम की 10 बेशकीमती संपत्तियों को बेचने के फैसले और बिजली बिल 2025 को लागू होने से रोकने के लिए शुरू किया है। यूनियन नेताओं ने कहा है कि यह आंदोलन अब कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि किसान, छात्र और अन्य सामाजिक संगठन भी इसमें शामिल होंगे। बिजली मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ पूरा मोर्चा खोल रखा है। मुलाजिमों का कहना है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह अंदोलन को ओर भी तेज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई