best news portal development company in india

बुड्ढा दरिया के नाले में व्यक्ति का मिला शव : शरीर पर चोट के निशान, नहीं हो पाई पहचान, हत्या की आशंका

SHARE:

लुधियाना।  लुधियाना के शिवपुरी इलाके में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बुड्ढा दरिया के नाले में एक व्यक्ति का शव मिला। राहगीर ने शव देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद डिवीजन चार की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया और उनकी मदद से शव बाहर निकाला। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।

जांच में सामने आया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि हत्या के बाद शव नाले में फेंका गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर आगे की जांच शुरू कर दी जाएगी।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शव पीछे से पानी में बह कर आया है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि हत्या के बाद शव नाले में फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि शव देखने में पुराना लग रहा है, लेकिन यह साफ नहीं है कि वह कितने दिनों से पानी में है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पहले नजर में मामला संदिग्ध लग रहा है। यह जांच की जा रही है कि युवक की मौत हादसे से हुई या किसी ने उसे नाले में फेंका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव कहां से बहकर आया है। पुलिस ने अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति का परिजन या परिचित पिछले कुछ दिनों से लापता है, तो वह चार नंबर डिवीजन थाने से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई