best news portal development company in india

फिरोजपुर से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू: पीएम मोदी ने ऑनलाइन दिखाई हरी झंडी, रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू पहुंचे

SHARE:

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि यह ऐतिहासिक कदम फिरोजपुर को विकास की नई पटरी पर ले जाएगा और व्यापारियों सहित समूचे क्षेत्र को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।

फिरोजपुर। पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर से शनिवार को दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि यह ऐतिहासिक कदम फिरोजपुर को विकास की नई पटरी पर ले जाएगा और व्यापारियों सहित समूचे क्षेत्र को इसका व्यापक लाभ मिलेगा। यह ट्रेन न केवल फिरोजपुर, बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। अब फिरोजपुर का नाम देश के बड़े शहरों की श्रेणी में शामिल हो गया है।

ट्रेन का प्रस्तावित समय 

ट्रेन सुबह 7:55 बजे फिरोजपुर से रवाना होकर फरीदकोट, बठिंडा, धुरी, पटियाला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और पानीपत होते हुए दोपहर 2:35 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में शाम 4:00 बजे दिल्ली से चलकर रात 10:35 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। बिट्टू ने हरी झंडी दिखाकर फिरोजपुर से दिल्ली के लिए रवाना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई