best news portal development company in india

पंजाब AAP विधायक हरमीत पठानमाजरा ऑस्ट्रेलिया भागे : पठानमाजरा ने एक निजी चैनल को दिया इंटरव्यू; बोले- CM मान अनुभवहीन

SHARE:

 लुधियाना। पंजाब के पटियाला जिले के विधानसभा हलके सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत पठानमाजरा ऑस्ट्रेलिया भाग गए हैं। वह रेप केस में गिरफ्तारी के वक्त हरियाणा के करनाल से फरार हुए थे। यह खबर तब सामने आ रही है, जब पठानमाजरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हो चुका था।

पठानमाजरा ने ऑस्ट्रेलिया में एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया और खुद पर हो रही कार्रवाई पर पंजाब के सीएम को घेरा। उन्होंने सीएम भगवंत मान को बेतजुर्बा बताया और कहा कि सूबे के मंत्री व एमएलए डमी बनकर रह गए। सरकार में एमएलए की पांच पैसे की औकात नहीं है। निजी चैनल पर 7 नवंबर को ये इंटरव्यू अपलोड किया गया।

पठानमाजरा ने कहा कि वो अभी आस्ट्रेलिया में हैं। अभी मैं किसी के साथ टच में नहीं हूं। बेल करवाने के बाद अपने हलके में जाऊंगा और फिर लोगों से मुलाकात करके तय करूंगा कि अगला कदम क्या होगा।

पठानमाजरा ने ये भी कहा कि पंजाब में 1000 रुपए महिलाओं को दिए नहीं बिहार जाकर 3000 रुपए का वादा कर रहे। यही इनका झूठ बोलने का सिस्टम है। हालांकि इस मामले में अभी आम आदमी पार्टी या सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पटियाला के सिविल लाइन थाने में 3 सितंबर को AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ FIR दर्ज हुई। आरोप है कि उन्होंने खुद को तलाकशुदा बताकर एक महिला को धोखा दिया।

पुलिस के अनुसार, हरियाणा के करनाल जिले के डाबरी गांव में उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया था। इस दौरान समर्थकों ने पुलिस पर फायरिंग और पथराव किया। हंगामे के बीच पठानमाजरा स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर गाड़ियों में फरार हो गए।

इंटरव्यू में पठानमाजरा की अहम बातें…

  • मुझ पर झूठा केस दर्ज​​​​​​ किया, ये फैमिली मैटर:​ पठानमाजरा ने इंटरव्यू में कहा है कि उन पर झूठा मुकदमा दर्ज किया है। इस मुकदमे की सच्चाई यह है कि इसी मामले में डीआईजी स्तर का अधिकारी यह रिपोर्ट हाईकोर्ट में दे चुका है कि यह इनका फैमिली मैटर है और इसमें धारा 376 नहीं बनती। अब उसी मामले में एक सब इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी इसी मामले में एफआईआर दर्ज कर रहा है।
  • CM को तजुर्बा हो तो MLA होता है पावरफुल: MLA ने आगे कहा कि जिस सूबे का सीएम तजुर्बेकार होता है उस सूबे का MLA पावरफुल होता है। क्योंकि सीएम एक-एक MLA की बात सुनता है और उसके हिसाब से काम करता है। जहां सीएम को तजुर्बा नहीं होता है, वहां MLA डमी बन जाता है। यही कुछ पंजाब में हो रहा है।
  • केजरीवाल जो बोलेंगे वही मुद्दा उठाएंगे पंजाब CM: पठानमाजरा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जो बोलेंगे पंजाब के सीएम वही मुद्दा उठाएंगे। सीएम को पंजाब के मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है। सीएम MLA से बात नहीं करते हैं, इसलिए उन्हें पंजाब के मुद्दे पता ही नहीं हैं। दिल्ली वालों को पंजाब के मुद्दों के बारे में पता ही नहीं। इसीलिए पंजाब के मुद्दे गायब हैं।
  • सरकार में हमारी पांच पैसे की औकात नहीं है: विधायक ने कहा कि सरकार में MLA की पांच पैसे की औकात नहीं है। सभी MLA टाइम काट रहे हैं। डमी बनकर बैठे हैं। जो आवाज खोलता है, उसके खिलाफ कार्रवाई हो जाती है। इसलिए सभी विधायक चुपचाप बैठे रहते हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी के मामले में एक भी विधायक नहीं बोल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई