best news portal development company in india

जालंधर में GST की टीम की रेड : मशहूर अग्रवाल ढाबे से 3 करोड़ रुपए का कैश बरामद : करोड़ों की प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट्स भी मिले

SHARE:

जालंधर- पंजाब में जालंधर के एक मशहूर ढाबे से 3 करोड़ रुपए का कैश बरामद किया गया है। यह बरामदगी केंद्रीय GST विभाग की टीम की रेड में हुई। जिसकी विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि टैक्स चोरी से जुड़ी कई गड़बड़िया सामने आई हैं। इसके अलावा रिकॉर्ड में भी अनियमितताएं मिली हैं।

यह मामला टैक्स की चोरी से जुड़ा है। विभाग की तरफ से रेड जारी है। फिलहाल अधिकारियों की तरफ से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं या गया है।

जालंधर में ढाबे पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने रेड की। - Dainik Bhaskar
अग्रवाल ढाबे पर सुबह से सेंट्रल जीएसटी की टीम रेड कर रही है।

प्रतिष्ठानों में टैक्स से संबंधित दस्तावेजों की जांच

जानकारी के मुताबिक जालंधर के कूल रोड स्थित अग्रवाल ढाबे पर मंगलवार सुबह सेंट्रल GST विभाग की टीम ने सुबह करीब 8 बजे रेड की। इसके बाद टीम ढाबे और उससे जुड़े प्रतिष्ठानों में टैक्स से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, ढाबा संचालक पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का संदेह था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

सुपरिंटेंडेंट कुलवंत राय के नेतृत्व में टीम ने ढाबे और मालिक के निवास स्थान पर भी छापेमारी की। इस दौरान यह कैश बरामद हुआ। रेड के दौरान बाहर आए विभागीय अधिकारी ने बताया कि मामला टैक्स चोरी से जुड़ा है और रिकॉर्ड में काफी अनियमितताएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी पूरी जांच के बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मीडिया को देंगे।

2 मोबाइल फोन सील किए गए

जांच से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे अग्रवाल ढाबे पर टीम पहुंची, अब तक की जांच में करीब 3 करोड़ रुपए कैश मिला है, सारा कैश इनके रेसिडेंस से ही मिला है। इसके अलावा घर से कुछ डॉक्यूमेंट मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही एक 2 मोबाइल भी सील किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई