best news portal development company in india

अमृतसर के रेस कोर्स रोड में शॉर्ट सर्किट से कोठी में लगी आग, जिंदा जल गया कारोबारी 

SHARE:

अमृतसर- अमृतसर के रेस कोर्स रोड में बुधवार सुबह 9.15 बजे शॉर्ट सर्किट से कोठी में आग लग गई जिसमें कारोबारी की माैत हो गई। 52 वर्षीय किरण आहूजा कॉस्मेटिक्स होलसेल कारोबारी थे।

फायर अफसर दिलबाग सिंह ने बताया कि रेस कोर्स रोड की कोठी नंबर 116 में आग लगने की सूचना मिली थी, जब दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची तो कोठी से आग की लपटें निकल रही थी। आस-पास के लोगों ने जानकारी दी कि अंदर एक बुजुर्ग थे, जो आग लगने के बाद से बाहर नहीं निकले।

उन्होंने कहा कि दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा कर जब अंदर गए तो कोठी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था और बुजुर्ग किरण आहूजा भी बुरी तरह झुलस गए थे, जिनके शव को एंबुलेंस में सरकारी अस्पताल में भेजा गया। पारिवारिक सदस्यों ने आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया। दमकल विभाग में मौके पर पहुंचकर सारे इलाके की बिजली बंद करवा दी। मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन की पुलिस ने कहा कि पारिवारिक सदस्यों से बातचीत चल रही है।

पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी - Dainik Bhaskar

पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी

हादसे में कमरे का सामान जलकर पूरी तरह राख हुआ।
हादसे में कमरे का सामान जलकर पूरी तरह राख हुआ।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच करती हुई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच करती हुई।

मृतक किरन आहुजा, जिसकी आग में झुलसकर मौत हुई।

मृतक किरन आहुजा, जिसकी आग में झुलसकर मौत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई