best news portal development company in india

जालंधर के अंबेडकर कर चौक में इंसानियत शर्मसार : एक्सीडेंट में बेहोश पड़ा रहा युवक; PCR-टीम कागजी कार्रवाई में व्यस्त,108 एबुलेंस-कर्मी पास खड़े रहे

SHARE:

जालंधर- जालंधर के अंबेडकर कर चौक में उस समय इंसानियत शर्मसार हो गई, जब एक युवक सड़क पर बेहोश पड़ा था, लेकिन मदद के लिए मौके पर मौजूद न पुलिस आगे आई और न ही 108 एम्बुलेंस स्टाफ। चश्मदीदों के अनुसार, PCR मुलाजिम कुछ कागजों पर लिखने में व्यस्त थे। जबकि बगल में बेहोश युवक जमीन पर पड़ा हुआ था। हैरानी की बात यह रही कि 108 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। फिर भी टीम ने युवक को न उठाया और न ही फर्स्टएड दी।

मौके पर मौजूद लोगों ने जब एम्बुलेंस स्टाफ से पूछा कि वे किस बात का इंतजार कर रहे हैं, तो उनका जवाब था कि वे पुलिस की अनुमति का इंतजार कर रहे थे। इस पर लोगों ने गुस्सा जताया, जिसके बाद 108 टीम ने दबाव में आकर युवक को स्ट्रेचर पर डालकर एम्बुलेंस में रखा।

अंबेडकर चौक में एक्सीडेंट,बेहोश पड़ा रहा युवक PCR-टीम कागजी कार्रवाई में व्यस्त दिख रही है। - Dainik Bhaskarअंबेडकर चौक में एक्सीडेंट,बेहोश पड़ा रहा युवक PCR-टीम कागजी कार्रवाई में व्यस्त दिख रही है।

कैसे हुआ हादसा सबवे के बाहर खड़ी थी कार

जानकारी के अनुसार, सबवे के बाहर एक कार खड़ी थी। तभी एक काले रंग की एक्टिवा पर तेज रफ्तार से आ रहे युवक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया। युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में बेहोश हो गया।

देरी के कारण युवक की जान जा सकती थी

हादसे के करीब आधे घंटे बाद PCR टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस को कॉल किया। लेकिन पूरी प्रक्रिया में लंबा समय लग गया। मौके पर पहुंचने के बाद भी न तो पुलिस कर्मियों ने घायल को उठाया, न ही एम्बुलेंस टीम ने कोई प्राथमिक उपचार दिया।लोगों का कहना था कि किसी की जान बचाने में मिनटों की भी देरी नहीं होनी चाहिए। लेकिन यहां दोनों टीमें तमाशबीन बनी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई