तरनतारन- पंजाब के तरनतारन में SSP के बाद अब 2 DSP को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें DSP (डिटेक्टिव) हरजिंदर सिंह और DSP (PBI) गुलजार सिंह शामिल हैं। यह कार्रवाई अकाली उम्मीदवार की बेटी व IT विंग इंचार्ज पर दर्ज केस के मामले में की गई है। जिसमें दोनों अधिकारी हाईकोर्ट को केस दर्ज करने व IT विंग इंचार्ज की गिरफ्तारी पर ठोस जवाब नहीं दे सके। इसके अलावा दूसरे कई अकालियों को भी इस केस में जमानत मिली थी। जिसके बाद सरकार ने इन्हें केस की कमजोर पैरवी का जिम्मेदार ठहराया है।
कल ही DGP गौरव यादव नई दिल्ली में चुनाव आयोग के आगे पेश हुए थे। जिसके बाद दोनों अधिकारियों के सस्पेंशन के ऑर्डर जारी कर दिए गए। इससे पहले तरनतारन उपचुनाव में वोटिंग से 3 दिन पहले चुनाव आयोग ने वहां की लेडी SSP रवजोत कौर ग्रेवाल को सस्पेंड कर दिया था।








