best news portal development company in india

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा के कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार : दिल्ली पुलिस ने लुधियाना से पकड़ा

SHARE:

लुधियाना/नई दिल्ली-  दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे में हुई फायरिंग के आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम बंधु मान सिंह सेखों है, जो गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग का अहम हैंडलर बताया जा रहा है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से PX-3 हाई-एंड पिस्टल (मेड इन चाइना) बरामद की है, जिसमें 8 जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस के मुताबिक सेखों के भारत में छिपे होने की सूचना मिली थी। सेखों पर आरोप है कि उसने फायरिंग की साजिश रची थी और शूटरों से लेकर लॉजिस्टिक सपोर्ट तक मुहैया कराया था।

दरअसल, कनाडा में कपिल के कैफे पर 10 जुलाई, 7 अगस्त और 18 अक्टूबर को 3 बार फायरिंग हो चुकी है। तीनों बार फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू नेपाली ने ली थी।

क्राइम ब्रांच बोली- गैंग के और सदस्यों की तलाश जारी

क्राइम ब्रांच का कहना है कि सेखों लंबे समय से भारत और कनाडा के गैंगस्टरों के बीच कड़ी (लिंक) के तौर पर काम कर रहा था। वह गोलीबारी, उगाही और धमकी जैसे मामलों में शामिल रहा है। पुलिस अब गोल्डी ढिल्लों गैंग के अन्य सदस्यों, फंडिंग चैनल और हथियारों की सप्लाई नेटवर्क की जांच आगे बढ़ा रही है। इस कार्रवाई को हालिया अंतरराष्ट्रीय गैंगों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

आरोपी बंधु मान सिंह गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग का अहम हैंडलर बताया जा रहा है।
आरोपी बंधु मान सिंह गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग का अहम हैंडलर बताया जा रहा है।

पहली बार फायरिंग- 10 जुलाई

कपिल के कैफे पर पहली बार फायरिंग 10 जुलाई को हुए थी। इस दौरान हमलावरों ने कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की थी। तब हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली थी।

दूसरी बार फायरिंग- 7 अगस्त

7 अगस्त की फायरिंग के बाद गोल्डी ढिल्लों का एक पोस्ट वायरल हुआ था, इसमें कपिल के कैफे पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई थी। कपिल के कैफे पर दूसरी बार फायरिंग 7 अगस्त को हुए थी। इसके बाद कैफे की खिड़कियों में छह गोलियों के निशान और टूटा हुआ शीशा दिखाई दिया था।

तीसरी बार फायरिंग- 18 अक्टूबर

कपिल के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग 18 अक्टूबर को हुई थी। इसके बाद लारेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उसने अपने पोस्ट में लिखा- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। आज जो (फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें।

कपिल के बयान से नाराज होकर फायरिंग का दावा

जब जुलाई में कैफे पर गोलीबारी की गई थी तब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एक बार कॉमेडी शो के दौरान कपिल ने निहंग सिखों के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिससे नाराज होकर गोलीबारी की गई थी। तब सोशल मीडिया पर हरजीत सिंह लाडी और तूफान सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति ने वीडियो के जरिए कपिल शर्मा को धमकी देते हुए कहा था कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो मामला और बिगड़ सकता है।

हालांकि, कपिल शर्मा ने निहंग सिखों पर क्या टिप्पणी की थी, यह साफ नहीं है। अनुमान है कि यह नेटफ्लिक्स के किसी पुराने एपिसोड या किसी लाइव शो से जुड़ा हो सकता है। इस साल की शुरुआत में, निहंग नेता बाबा बलबीर सिंह ने भी कपिल शर्मा के कंटेंट पर आपत्ति जताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई