best news portal development company in india

जालंधर में मैपिंग के बाद ही खोदी जाएगी सड़क : डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल बोले-तय समय पर ही रिपेयर करें, लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई 

SHARE:

जालंधर-  जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज (मंगलवार) विभिन्न विभागों को सड़क खुदाई के दौरान स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एस.ओ.पी.) का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खुदाई कार्य के दौरान एस.ओ.पी. का पालन न करने पर संबंधित विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला प्रशासकीय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जब भी कहीं सड़क की खुदाई करनी हो तो संबंधित विभाग एस.ओ.पी. का पालन पूरी तरह सुनिश्चित करे। यदि सड़क के नीचे सीवरेज, बिजली के तार या कोई अन्य पाइपलाइन है, तो उसकी ठोस मैपिंग पहले करवाई जाए।

मैपिंग के बाद ही खुदाई करवाई जाए

उन्होंने कहा कि मैपिंग के बाद ही खुदाई की प्रक्रिया शुरू की जाए और खुदाई कार्य चलने के दौरान जन सुविधा के लिए साइट पर “कार्य प्रगति पर है, संबंधित विभाग का नाम तथा कार्य पूरा होने की तारीख लिखा हुआ जागरूकता बोर्ड लगाया जाए।

उन्होंने विभागों को सख्त निर्देश दिए कि खोदी गई सड़क को निर्धारित समय के अंदर फिर से तैयार करना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने गैस पाइपलाइनों और अनियोजित खुदाई गतिविधियों से पाइपलाइन को होने वाले नुकसान के खतरों पर जागरूकता सत्र की अध्यक्षता करते हुए गैस लीक और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने पर भी जोर दिया। उन्होंने नगर निगम को निर्देश देते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में खुदाई संबंधी पूरी जानकारी रखी जाए। साथ ही सभी विभागों से आपसी बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया।

ताकि जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में जालंधर नगर निगम, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग सहित विभिन्न विभागों तथा थिंक गैस के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई