best news portal development company in india

AAP पार्टी की हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने पकड़ी अवैध माइनिंग : आधी रात में पुलिस को लेकर पहुंचीं, पोकलेन मशीन और 5 टिपर जब्त

SHARE:

जालंधर- जालंधर के हल्का कैंट क्षेत्र में देर रात अवैध माइनिंग किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी की हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा मौके पर पहुंची और पुलिस को मशीनरी कब्जे में लेने के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके से पोकलेन मशीन और 5 टिपर जब्त कर लिए।

राजविंदर कौर थियाड़ा ने बताया कि उन्हें रात करीब 1 बजे पार्टी वर्कर का फोन आया, जिसमें बताया गया कि इलाके के खेतों में अवैध माइनिंग चल रही है। जब वह टीम के साथ मौके पर पहुंचीं तो देखा गया कि जमीन को करीब 7 फुट तक खोदकर मिट्टी ट्रकों में भरी जा रही थी। उनके पहुंचते ही ट्रकों सहित अवैध खुदाई में शामिल लोग मशीनरी छोड़कर मौके से फरार हो गए।

माइनिंग के समय मिट्टी से लोड किए टिपर। - Dainik Bhaskarमाइनिंग के समय मिट्टी से लोड किए टिपर।

चौकी इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि मौके पर मिली पूरी मशीनरी कब्जे में ले ली गई है और फरार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। राजविंदर कौर ने कहा कि इलाके में अवैध माइनिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने पुलिस से कहा कि पंजाब सरकार के सख्त आदेश हैं। गैर कानूनी ढंग के माइनिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई