best news portal development company in india

जालंधर के 66 फीट रोड स्थित एक एटीएम से 500-500 रुपये के निकले नकली नोट: फर्जी करेंसी देख मचा हड़कंप

SHARE:

एटीएम से निकले फर्जी नोट।

जालंधर- जालंधर के 66 फीट रोड स्थित एक एटीएम से 500-500 रुपये के फर्जी और फटे नोट निकलने का मामला सामने आने से लोगों में हड़कंप मच गया। नकली और कटे-फटे नोट निकलने के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। बैंक ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उपभोक्ताओं ने बताया कि एटीएम से निकले नोटों की क्वालिटी बेहद खराब थी। उन पर धुंधला प्रिंट था और किनारों से कटे हुए थे। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि इन नोटों पर मौजूद सिक्योरिटी थ्रेड, वॉटरमार्क और अन्य सुरक्षा फीचर या तो गायब थे या गलत तरीके से प्रिंट हुए थे, जिससे यह साफ हो गया कि नोट नकली थे।

मामला सामने आते ही उपभोक्ताओं ने बैंक अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। बैंक प्रशासन ने एटीएम को तुरंत अस्थायी रूप से बंद कर दिया और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई