best news portal development company in india

होशियारपुर में एक प्राइवेट स्कूल ड्राइवर ने बस को ओवर स्पीड दौड़ाकर बच्चों और टीचर्स की जान डाली जोखिम में : बच्चे चिल्लाने लगे, महिला स्टाफ-ड्राइवर में बहस 

SHARE:

होशियारपुर- होशियारपुर में एक प्राइवेट स्कूल ड्राइवर ने बस को ओवर स्पीड दौड़ाकर बच्चों और टीचर्स की जान को जोखिम में डाल दिया। बस को लापरवाही से दौड़ाने की वीडियो बस सवार महिला टीचर ने बना ली। इस पर ड्राइवर और महिला स्टाफ के बीच तीखी बहस होती नजर आई।

ड्राइवर के बस दौड़ाए जाने पर जब बच्चे चीखने लगे तो महिला टीचर ने इसका विरोध किया। ड्राइवर नहीं माना तो इसका वीडियो बना लिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया तो तेजी से वायरल हो गई। मामला थाना महिलपुर पहुंच गया है। महिलपुर थाने के SHO मदन सिंह ने कहा कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बस दौड़ाए जाने पर बच्चे सहमे, टीचर्स ने जताई आपत्ति

तेजी से बस दौड़ाने के इस वीडियो में ड्राइवर और एक महिला स्टाफ के बीच तीखी बहस होती नजर आती है। महिला ड्राइवर से कह रही है कि तुम ये कैसे बस चला रहे हो। इसे धीरे करो, बच्चे चिल्ला रहे हैं, डर रहे हैं और हमें भी डर लग रहा है। वीडियो में बस में सवार बच्चे भी सहने दिखाई देते हैं।

वीडियो महिलपुर के सरदूलपुर की है। बताया जा रहा है कि सरदूलपुर के ही एक प्राइवेट स्कूल की ये बस थी। इसमें करीब 30 बच्चे सवार थे।

ओवर स्पीड बस और उसने सहमे हुए बच्चे। कुछ बच्चे रो भी रहे थे।

जयकिशन रोड़ी बोले- मैं प्रशासन से बात कर कार्रवाई करवाऊंगा

सरदूलपुर स्कूल के प्राइवेट स्कूल की बस के सामने आए वीडियो पर डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर के विधायक जय किशन रोड़ी ने कहा कि बच्चे बहुत सहमे हुए हैं। मैंने वीडियो देखा है। ड्राइवर बदतमीजी भी कर रहा है। इसने बच्चों की जान जोखिम में डाली है। मैं स्कूल की बसें चलाने वाले बाकी ड्राइवरों से भी अपील करना चाहता हूं कि बसों को धीरे चलाएं। स्पीड लिमिट में ही वाहन चलाना चाहिए। मैं इस ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करवाऊंगा और प्रशासन से भी बात करूंगा।

SHO बोले-ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई कर रहे

थाना माहिलपुर के SHO मदन सिंह ने कहा कि उन्होंने भी वीडियो देखी है। स्कूल स्टाफ की तरफ से इसे लेकर शिकायत की गई है। वह ड्राइवर के खिलाफ बनती कार्रवाई करेंगे। वहीं स्कूल मैनेजमेंट के लोगों को भी थाने बुलाया गया है। उनको भी ड्राइवर के खिलाफ एक्शन लेने के लिए कहा जाएगा। पुलिस ड्राइवर के खिलाफ रेस ड्राइविंग का केस दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई