best news portal development company in india

मुंबई में रहने वाले एक व्यक्ति के बंद पड़े घर को चोरों ने बनाया निशाना :  घर में कोई सामान नहीं बचा, पड़ोसी पर जताई आशंका

SHARE:

चोरी के बाद घर पर पहुंची पुलिस।

जालंधर। जालंधर के वेस्ट हलके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। अब एक ताजा मामला बस्ती शेख से सामने आया है। मुंबई में रहने वाले एक व्यक्ति के बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर से 2 से 2.5 लाख रुपए का सारा कीमती सामान चोरी कर लिया।

घर के मालिक अमित धालीवाल, जो मुंबई में रहते हैं और कुछ-कुछ समय बाद जालंधर वाले घर आते हैं। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से लगभग 2 से 2.5 लाख रुपए का कीमती सामान चुरा ले गए। चोरी हुए सामान में एसी, पंखे, डीवीआर, मोटर, वाशिंग मशीन, एलसीडी, सिलेंडर, चूल्हा, और 5 हजार रुपए नकद शामिल हैं।

पीड़ित ने पड़ोसी पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

गलती से घर में नकदी छोड़ गए

पीड़ित ने बताया कि वे गलती से घर में नकदी छोड़ गए थे। अमित धालीवाल को चोरी की सूचना पड़ोसियों ने फोन पर दी। इसके बाद वे तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर में अब एक भी सामान मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि चोर छत का दरवाजा खींचकर घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर मालिक ने पहले आशंका जताई थी कि उनके घर का लेंटर टूट गया है, लेकिन अब पता चला कि यह चोरी की घटना थी।

पड़ोसी पर लगाया चोरी का आरोप

पीड़ित अमित धालीवाल ने अपने पड़ोसी लव गिल पर चोरी का आरोप लगाया है और कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि घटना को उसी ने अंजाम दिया है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि यह घर पिछले एक महीने से बंद था और चोर घर से सारा सामान ले गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि तंग गली में इतना सामान चोरी होना हैरान करने वाली बात है। वहीं, कुछ अन्य लोगों का कहना है कि चोरों ने पहले घर की रेकी की होगी और उसके बाद ही घटना को अंजाम दिया गया।पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं और उन्हें जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई