best news portal development company in india

जालंधर के पंजाबी बाग के पास पीएनबी के एटीएम को गैस कटर से काटा:सीसीटीवी पर डाला स्प्रे, ताकि न हो सके पहचान

SHARE:

जालंधर।  जालंधर के पठानकोट हाईवे पर स्थित पंजाबी बाग गांव के पास पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एटीएम को देर रात चोरों ने निशाना बनाया। दो अज्ञात बदमाशों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर एटीएम मशीन को काट दिया। एटीएम में घुसे बदमाशों ने सबसे पहले अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे डाल दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद, आरोपियों ने गैस कटर की मदद से एटीएम को काटना शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना मकसूदां पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। मकसूदां थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
चोरों ने पीएनबी बैंक के एटीएम को बनाया निशाना
चोरों ने पीएनबी बैंक के एटीएम को बनाया निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *