best news portal development company in india

जालंधर के नए डिविजनल कमिश्नर के रूप में रामवीर सिंह ने कार्यभार संभाला : स्वच्छ व पारदर्शी प्रशासन का दिया भरोसा

SHARE:

जालंधर। 2009 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रामवीर सिंह ने मंगलवार को जालंधर के नए डिविजनल कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार की नीतियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू कर आम लोगों को अधिकतम लाभ पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

रामवीर सिंह इससे पहले राज्य सरकार में कई अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने पटियाला, संगरूर और पठानकोट में डिप्टी कमिश्नर, मार्कफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सहित अनेक जिम्मेदारियां निभाई हैं। वर्तमान में वे पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पंजाब के सचिव के रूप में कार्य कर रहे हैं। कार्यभार संभालते ही डिविजनल कमिश्नर ने कहा कि जनता को स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्था को और सुव्यवस्थित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों तक सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई