best news portal development company in india

जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी में दुकान में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज घटना : गल्ले से पैसे निकालते दिखा आरोपी, वारदात CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

जालंधर। जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी में स्थित एक बेकरी की दुकान में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवक मौका पाकर दुकान के गल्ले से करीब 50 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

जालंधर के मकसूदां सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित बेकरी की दुकान पर उस समय हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े एक युवक ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बेकरी संचालक पारस ने बताया कि दोपहर के समय दुकान पर दूध की सप्लाई आई हुई थी।

वह दुकान के अंदर दूध की ट्रे व्यवस्थित करने में व्यस्त थे, इसी दौरान एक युवक दुकान में दाखिल हुआ। आसपास किसी के मौजूद न होने का फायदा उठाते हुए युवक ने सीधे गल्ले में हाथ डाला और उसमें रखी करीब 50 हजार रुपए की नकदी निकाल ली।

आरोपी तेजी से भाग निकला

पारस के मुताबिक, कुछ ही पलों बाद उन्हें गल्ले से पैसे गायब होने का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत युवक को बाहर जाते देखा और उसका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी तेजी से भाग निकला और भीड़भाड़ वाले इलाके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना के बाद दुकान पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के दुकानदार भी मौके पर एकत्र हो गए।

पैसे चोरी कर आरोपी तेजी से भाग निकला।
पैसे चोरी कर आरोपी तेजी से भाग निकला।

सीसीटीवी कैमरों कैद में चोरी की वारदात

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई। जिसमें आरोपी युवक की गतिविधियां साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं। इसके बाद तुरंत थाना एक की पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुकान का मुआयना किया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और आसपास के इलाकों में लगे अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और उन्होंने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई