best news portal development company in india

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट की जारी : बोर्ड ने सभी स्कूलों को दिए आदेश

SHARE:

मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक करवाई जाएंगी।

ये परीक्षाएं सभी विषयों के लिए होंगी। इसमें ओपन स्कूल, कंपार्टमेंट या री-अपीयर, अतिरिक्त विषय, दर्जा या प्रदर्शन सुधार और वोकेशनल/एनएसक्यूएफ विषय भी शामिल हैं। बोर्ड प्रबंधन ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों को निर्देश दिए हैं कि वे समय रहते विद्यार्थियों को पूरी जानकारी दें, ताकि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रह जाए।
ऐसे हासिल करनी होगी डेटशीट

स्टूडेंट्स को डेटशीट के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए उन्हें बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर क्लिक करना होगा। वहां डेटशीट का बॉक्स बना है, जिसमें सारी जानकारी दी गई है। जरूरत पड़ने पर ईमेल conductpseb@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

7 लाख स्टूडेंट्स होंगे अपीयर

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षाएं प्रैक्टिकल एग्जाम के बाद करवाई जाएंगी। बोर्ड की कोशिश रहती है कि मई महीने के आखिर तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाए, ताकि स्टूडेंट्स को आगे दाखिला लेने में दिक्कत न आए। बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में सात लाख के करीब स्टूडेंट्स अपीयर होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई