जालंधर- जालंधर के मेयर विनीत धीर के पिता विनोद धीर का निधन हो गया है। आज (रविवार को) उन्हें तबीयत खराब होने पर टैगोर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उनको हार्ट अटैक आया है। उनकी उम्र करीब 75 साल थी।आज उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार जालंधर के हरनामदासपुरा में संस्कार किया। मेयर विनीत धीर ने पिता अंंतिम रस्में अदा की और पिता को मुखाग्नि दी।
मेयर विनीत धीर अपने पिता को मुखाअग्नि भेंट करते हुए।
मौत की सूचना मिलते ही जालंधर की आप लीडरशिप समेत तमाम राजनेता अस्पताल पहुंचे और मेयर विनीत धीर को ढांढ़स बंधाया। इसके बाद परिजन पार्थिव देह को लेकर कपूरथला रोड के जालंधर कुंज परिवार और रिश्तेदारों को अंतिम दर्शनों के बाद हरनामदासपुरा में शव वाहन में शव यात्रा निकाल ले कर आए।
शव यात्रा में भाजपा के सीनियर नेता अविनाश राय खन्ना, फगवाड़ा के मेयर रामपाल उप्पल,शीतल अंगराल, नीतन कोहली, चंदन अग्रवाल, प्रदीप खुल्लर, संजू अरोड़ा, डॉक्टर जसलीन सेठी, जगदीश समराए, काकू आलुवालिया,राजविंदर कौर थियाड़ा के अलावा शहर के धार्मिक राजनीतिक पाटियों के कौंसलर व नेता पहुंचे हुए थे।
बिजनेस फैमिली है धीर, स्पोर्ट्स गुड्स का काम
धीर फैमिली जालंधर की नामी फैमिली है। इनका स्पोर्ट्स गुड्स का बिजनेस है। जालंधर के बस्ती बावा खेल एरिया में स्पोर्ट्स आइटम बनाने का कारखाना है। इसके अलावा परिवार राजनीतिक प्रभाव भी रखता है। आम आदमी पार्टी की तरफ से विनीत धीर जालंधर के पहले मेयर हैं। वह जालंधर के वार्ड नंबर – 62 से चुनाव जीतने के बाद मेयर बने थे।







