best news portal development company in india

बठिंडा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गुजरात पुलिस की महिला कर्मी समेत पांच मृत

SHARE:

बठिंडा-  बठिंडा के गांव गुरथाड़ी के पास मेन रोड पर शनिवार सुबह एक फाॅर्च्यूनर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गुजरात पुलिस की महिला पुलिस कर्मी समेत पांच लोगों की माैत हो गई।कार सवार बठिंडा से डबवाली की तरफ जा रहे थे। 

जानकारी के अनुसार, गुजरात पुलिसकर्मी अमिता अपने चार दोस्तों अंकुश, भरत, चेतन, सतीश के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में बठिंडा से गुजरात जा रही थी। गाड़ी तेज रफ्तार के कारण गांव गुरथड़ी के पास मैन हाईवे पर डिवाइडर के साथ टकरा गई।
हादसे में पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पांचों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पांचों लोग गुजरात से पंजाब घूमने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई