best news portal development company in india

दिल्ली में अमित शाह से मिले पंजाब के सीएम मान:बोले-केंद्र जल्द जारी करेगा आरडीएफ की पहली किश्त, अफसरों की तैनाती का मुद्दा भी उठाया

SHARE:

चंडीगढ-  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को रूरल डवलपमेंट फंड (RDF) के पैसे की पहली किश्त जल्द रिलीज करने का आश्वासन दिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी तरफ से गृहमंत्री के सामने यह मुद्दा उठाया गया था कि हमारा 8500 करोड़ रुपए RDF रुका हुआ है।

जिसे रिलीज किया जाए ताकि पंजाब में सड़कों और मंडियों पर यह पैसा खर्च किया जा सके। जिस पर गृहमंत्री ने कहा है कि वह इसके लिए जल्द ही बैठक बुलाएंगे और जल्द ही कुछ पैसे की पहली किश्त जारी कर दी जाएगी।

FCI का जरनल मैनेजर पंजाब का लगाने की अपील

चंडीगढ़ में 60 पंजाब के अफसर, 40 अफसर हरियाणा के अफसर लगाए जाते हैं, इसे मेंटेन किया जाना चाहिए। कई बार यूटी के अधिकारी लगाए जा रहे हैं। इसे भी रोका जाना चाहिए। जबसे पंजाब बना है, तब के FCI का जीएम पंजाब का लगता रहा है, इस बार GM यूटी केडर का लगा दिया है। इसका भी विरोध जाहिर किया गया है। इसके लिए वह पैनल देंगे और उनकी तरफ से इस पर विचार करने का आश्वासन दिलाया है।

सीड एक्ट पर भी जताया विरोध

भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी तरफ से गृह मंत्री से निवेदन किया है कि सीड एक्ट को सांसद में ना लाया जाए, इससे पंजाब का नुकसान होगा, हमने इस पर विरोध जाहिर किया है, क्योंकि पंजाब में कृषि करके किसान कुछ फसल बीज के तौर पर रख लेते हैं। अगर कंपनी कहेगी कि बीज हमारे पास से लेना है तो यह सही नहीं है। इस लिए हमने विरोध किया है।

गृह मंत्री के समक्ष उठा SYL का मुद्दा

SYL की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है, हमने उन्हें यह बताया है कि हमारे पास देने के लिए पानी नहीं है। मैंने उन्हें कहा है कि इस मुद्दे को बैठकर बंद कर लेना चाहिए या यह मुद्दा भी बंद कर देने की अपील की है।

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से बात करते पंजाब के सीएम भगवंत मान।
दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से बात करते पंजाब के सीएम भगवंत मान।

इंटरनेशनल बार्डर पर कंटीली तार और अंदर करने का भी उठाया मुद्दा

मु़ख्यमंत्री ने बताया कि उनकी तरफ से यह भी मुद्दा उठाया गया है कि इंटरनेशनल बार्डर पर कंटीली तार को और अंदर की जानी चाहिए, इससे हमारे जमींदारों को खेती करने में आसानी होगी और तस्करी भी कम होगी। वह इसे मान गए हैं और वह कंटीली तार अंदर करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई