best news portal development company in india

जालंधर एनकाउंटर : केसर धामी मर्डर केस के दो आरोपी घायल, हथियार रिकवरी के दौरान चली गोलियां

SHARE:

जालंधर– जालंधर के आदमपुर में 2 दिन पहले हुए केसर धामी हत्याकांड के 2 आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दबोच लिया। जालंधर देहात पुलिस ने सुबह करीब 8 बजे बदमाशों को घेराव किया, सरेंडर न करने पर पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई।

इसमें दोनों बदमाशों की टांगों में गोली लगी। दोनों को काबू कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। एक बदमाश की पहचान जस्सा के रूप में हुई है। उस पर पहले भी क्रिमिनल केस दर्ज हैं। दूसरे बदमाश की अभी पहचान नहीं हो पाई है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि दोनों अस्पताल में एडमिट करवाए हैं। जब छुट्टी मिलेगी तो पूछताछ की जाएगी।

घायल दोनों बदमाशों को सिविल अस्पताल जालंधर में दाखिल करवाया गया है।
घायल दोनों बदमाशों को सिविल अस्पताल जालंधर में दाखिल करवाया गया है।

बावा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के बाहर केसर धामी को सिर में मारी थी गोलियां

पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों ने 2 दिन पहले बावा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के पास गांव सदरा सोढ़ियां बुल्लोवाल के रहने वाले 22 वर्षीय केसर धामी की सिर में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

इस हत्याकांड में आरोपी जस्सा की पहचान हुई थी। गोलियां मारने के बाद वह साथी के साथ भाग गया था और रास्ते में डरोली कलां के पास हथियार छिपा दिए थे। पुलिस को इनपुट मिला था कि दोनों अल सुबह हथियार उठाने वाले हैं। इससे पुलिस पहले से ही इस इलाके में मौजूद थी।

बदमाशों से मिली पिस्टल।
बदमाशों से मिली पिस्टल।

नाकाबंदी पर रुकने का इशारा किया तो फायर कर दिए

एसएसपी ने बताया कि हथियार उठाने के बाद दोनों आरोपी डरौली कलां से जा रहे थे। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी को रुकने का इशारा किया तो आरोपी पुलिस पर गोलियां चलाकर भागने लगे।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली चलाई तो गोलियां आरोपियों की टांगों में लगीं, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। दोनों आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए 2 पिस्तौल बरामद किए हैं। बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर भी 4 फायर किए।

एनकाउंटर के दौरान चली एक गोली पेड़ में भी लगी है। निशान दिखाते हुए पुलिस अधिकारी।
एनकाउंटर के दौरान चली एक गोली पेड़ में भी लगी है। निशान दिखाते हुए पुलिस अधिकारी।
एनकाउंटर के दौरान घटनास्थल पर गिरी बदमाशों का बाइक।
एनकाउंटर के दौरान घटनास्थल पर गिरी बदमाशों का बाइक।

आपसी रंजिश के चलते किया था केसर धामी का कत्ल

पुलिस ने बताया कि 2 दिन पहले आदमपुर की संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के बाहर दोपहर 3 बजे केसर धामी को सिर में गोलियां मारी गई थीं। ये कत्ल 4 साल पुरानी रंजिश के चलते किया गया था। गोलियां चलने के बाद आसपास के लोगों ने घायल हालत में केसर को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां डाक्टरों ने केसर धामी को मृत घोषित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई