best news portal development company in india

गोलियों की गूंज से थर्राया जालंधर : AAP नेता लक्की ओबराए की सरेआम हत्या

SHARE:

जालंधर: जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराए पर ताबड़तोड़ गोलियां चली। यह घटना गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां अज्ञात हमलावरों द्वारा करीब 15 से 16 राउंड फायर किए गए।

इस फायरिंग में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबराए की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने अचानक लक्की ओबराए पर हमला किया और गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत शटर बंद कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई