best news portal development company in india

AAP MLA का दावा—‘धौण ते गोड्डा रख 117 सीटां जित्तांगे’; कांग्रेस का पलटवार—2027 में जवाब मिलेगा

SHARE:

चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान नकोदर विधायक इंद्रजीत कौर कांग्रेस के खिलाफ बोलती हुईं।

जालंधर-  जालंधर के नकोदर से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक इंद्रजीत कौर मान अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। इंद्रजीत ने कहा कि पहले हमने 92 सीटें जीती थीं, अब 117 सीटें गर्दन पर घुटना रखकर जीतकर दिखाएंगे।

उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि आम आदमी पार्टी आपकी गर्दन पर घुटना रखकर (तुहाडी धौण ते गोड्डा रखांगे) ये जीत हासिल करेगी। विधायक यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने यह बात तीन बार दोहराई और कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पंजाब में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम भगवंत मान ने पार्टी को मेहनत करना सिखाया है और मेहनत का खून अब उनकी रगों में बह रहा है।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x (पूर्व में ट्विटर) पर विधायक का वीडियो ये साझा करते हुए लिखा कि यह आम आदमी पार्टी सरकार का अहंकार है। पंजाब दबता नहीं। इसका जवाब 2027 में दिया जाएगा।

गौरतलब है कि सोमवार (9 फरवरी) को AAP ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के उस बयान का विरोध किया था, जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के पिता को बैंड बजाने वाला बताया था। इसी बयान के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। इसमें विधायक इंद्रजीत कौर मान के अलावा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत भी शामिल हुए थे। जहां इंद्रजीत ने ये बयान दिया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री हरभजन ईटीओ। उसनके साथ मौजूद विधायक इंद्रजीत कौर मान।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री हरभजन ईटीओ। उनके साथ मौजूद विधायक इंद्रजीत कौर मान।

 

AAP विधायक के भाषण पर कांग्रेस के सवाल

  • ये भाषा केजरीवाल और भगवंत मान की सोच- कांग्रेस ने X पर पोस्ट कर लिखा- अहंकार की भी एक सीमा होती है, लेकिन AAP के पास वो भी नहीं। यह महज पंजाब की एक AAP विधायक की भाषा नहीं है, बल्कि यह अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की सोच की झलक है। जो लोग समझते हैं कि पंजाब को डराया जा सकता है या दबाया जा सकता है, उन्हें इतिहास पढ़ लेना चाहिए। पंजाब झुकता नहीं। पंजाब दबता नहीं। पंजाब जवाब देना जानता है। इसका जवाब 2027 में दिया जाएगा।
  • आप पंजाब को दबा नहीं सकती- कांग्रेस ने लिखा कि पंजाब की आप सरकार जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रही है और लोगों के प्रति जैसे पेश आ रही है, उसका जवाब मिलेगा। आज अहंकार में बैठे हैं, कल जनता हिसाब भी लेगी। याद रखिएगा, पंजाब किसी की जागीर नहीं है। और AAP वालों, पंजाब आपसे दबने वाला नहीं है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई