best news portal development company in india

गुरदासपुर ड्रग्स केस: कांग्रेस नेता हेरोइन के साथ काबू, सांसद सुखजिंदर रंधावा संग फोटो वायरल

SHARE:

गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ गिरफ्तार नेता कालू (लाल घेरे में) की तस्वीर सामने आई है।

गुरदासपुर- गुरदासपुर में पुलिस ने कांग्रेस नेता को चिट्टे (हेरोइन) का नशा करते हुए पकड़ा। वह गांव के श्मशान घाट के पास झाड़ियों में बैठकर चिट्‌टा ले रहा था। इसी दौरान गश्त कर रही टीम ने नेता को देख लिया। ये कार्रवाई बटाला पुलिस ने की है।

गिरफ्तार नेता गुरकीरतन सिंह कालू कांग्रेस के पंजाब के एससी विंग का कन्वीनर है। सोशल मीडिया पर कालू की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वह गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ दिखाई दे रहा है।

वडाला बांगर के रहने वाले कालू को गांव मूला सुनइयां के श्मशान घाट से पकड़ा गया। पुलिस ने इस संबंध में थाना सदर बटाला में मामला दर्ज कर लिया है।

श्मशान घाट की झाड़ियों में बैठा था

थाना सदर बटाला के प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत उनकी टीम शुक्रवार को इलाके में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम ने श्मशान घाट की झाड़ियों में एक युवक को बैठे देखा।

कोर्ट में पेश किया, जेल भेजा

मौके पर पहुंचने पर युवक सिल्वर फॉइल पर नशीला पदार्थ रखकर उसे पाइप की तरह बनाकर सेवन कर रहा था। नेता को शनिवार को अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई