best news portal development company in india

पंजाब CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती, आज मिल सकती है छुट्टी; मोगा रैली से रहेंगे दूर, केजरीवाल और चीमा रहेंगे मौजूद

SHARE:

पंजाब सीएम भगवंत मान फोर्टिस अस्पताल में भर्ती।

चंडीगढ़। संगरूर में सीएम भगवंत मान की रविवार को अचानक सेहत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मोहाली फोर्टिस अस्पताल में लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उनका पूरा चैकअप किया। उन्हें अत्यधिक थकान की शिकायत है, जिसके चलते उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में भर्ती किया गया है। माना जा रहा है कि आज उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिल जाएगी।

हालांकि मोगा में होने वाली रैली को लेकर जो प्रोाग्राम का शेडयूल जारी किया गया है। उसमें बताया गया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, वित्त मंत्री हरपाल चीमा और सेहत मंत्री डॉ. बलबीर कमेटी सदस्यों को संबोधित करेंगे।

भारत की जीत पर किया पोस्ट- आप सभी देश के लिए गौरव हो

आज सुबह साढ़े सात बजे सीएम भगवंत मान की तरफ से अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर भारत को टी-20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत की बधाई दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा है भारत ने कल टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान को 61 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की है।

कल संगरूर में केजरीवाल साथ मौजूद रहेंगे

बता दें कि 15 फरवरी दोपहर में सीएम संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंच थे। इस दौरान उनके साथ अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-पाठ और हवन यज्ञ किया।

इसके बाद सीएम की तबीयत बिगड़ गई। सीएम का संगरूर के बाद फाजिल्का दौरा था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। वहीं कल (16 फरवरी को) मोगा में भी भगवंत मान की रैली है। पार्टी ने इसको लेकर प्रोग्राम जारी किया गया।

सितंबर 2025 में भी बिगड़ गई थी तबियत

इससे पहले भी सीएम भगवंत मान की तबियत बिगड़ गई थी। पंजाब में जब बाढ़ आई थी, तो सीएम भगवंत मान बार्डर एरिया का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद एक दिन डॉक्टरों ने सीएम आवास पर ही उनका इलाज किया था। इस दौरान उन्हें 5 सितंबर 2025 को पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ कपूरथला समेत पंजाब के दौरे पर जाना था।

फोर्टिस अस्पताल से निकले अफसरों के वाहन। फाइल फोटो
फोर्टिस अस्पताल से निकले अफसरों के वाहन। फाइल फोटो
अस्पताल से ही कैबिनेट मीटिंग की थी

लेकिन तबीयत ठीक न होने की वजह से केजरीवाल सीधे सीएम आवास पर पहुंचे थे। इसके बाद लो हार्ट रेट (धीमी धड़कन), थकान और स्वास्थ्य समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान वह करीब चार दिन अस्पताल में रहे थे। उन्होंने अस्पताल से ही कैबिनेट मीटिंग की थी। इसके अलावा अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर बाढ़ में काम कर रहे लोगों से मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई