best news portal development company in india

जालंधर पहुंचे DGP गौरव यादव: ANTF की नई बिल्डिंग का उद्घाटन, ड्रग्स-गैंगस्टरों पर सख्त संदेश

SHARE:

पंजाब DGP गौरव यादव ने ANTF का किया उद्घाटन

जालंधर-  पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज पुलिस लाइन्स जालंधर में मादक द्रव्य-विरोधी कार्य बल (ANTF) की नवनिर्मित रेंज इमारत का भव्य उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुरक्षा, नशे के खिलाफ जंग और हालिया मर्डर केसों पर कई महत्वपूर्ण अपडेट साझा किए। डीजीपी ने बताया कि जालंधर रेंज की यह नई इमारत 1.60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है। इस तकनीकी अपग्रेड से पुलिस को 2.5 करोड़ रुपये का एक आधुनिक टूल दिया गया है जो 500 किस्म के ड्रग्स को डिटेक्ट कर सकता है। इसके अलावा लुधियाना में 3 करोड़ की लागत से नई इमारत 4-5 महीनों में तैयार हो जाएगी, जबकि फिरोजपुर में भी काम जारी है।

पंजाब DGP गौरव यादव ने ANTF का किया उद्घाटन - Dainik Bhaskar

इसके अलावा लक्की ओबरॉय मर्डर के बारे में डीजीपी ने बताया कि लक्की ओबरॉय हत्याकांड में पुलिस ने अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी मुख्य दोषियों को पनाह देने और साजिश में शामिल थे। उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

ई-मेल धमकियां और बांग्लादेश विवाद

सुरक्षा चुनौतियों पर बात करते हुए डीजीपी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा की भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे मौजूदा विवाद का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ई-मेल के जरिए लगातार धमकियां भेजी जा रही हैं, जिस पर पुलिस प्रशासन की साइबर सेल पैनी नजर रख रही है।

20 जनवरी के बाद से राज्य में अब तक 10,000 गिरफ्तारियां की गई हैं। इसके अलावा तरनतारन सरपंच हत्याकांड में गैंगस्टर लंडा के सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने कहा कि विदेशों में बैठे अपराधी युवाओं को पैसों का लालच देकर गुमराह कर रहे हैं। इनके खिलाफ रेड और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा की ऑपरेशन सिंदूर और एंटी-ड्रोन सिस्टम के जरिए पाकिस्तान से आने वाले हथियारों और नशे की खेप पर नकेल कसी गई है।

डीजीपी ने आंकड़ों के साथ स्पष्ट किया कि हालांकि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और यहाँ सालाना लगभग 700 हत्याएं होती हैं, लेकिन हरियाणा और दिल्ली की तुलना में पंजाब में क्राइम रेट काफी कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई