best news portal development company in india

ASI-होमगार्ड हत्या केस में बड़ा एक्शन: गुरदासपुर में एनकाउंटर, 2 गिरफ्तार, SHO की गाड़ी पलटी; चौकी में गोली मारकर हत्या की थी

SHARE:

गुरदासपुर- गुरदासपुर में ASI और होमगार्ड जवान की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ पुराना शाला इलाके में हुई। मरने वाला आरोपी रणजीत सिंह है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए गई थी लेकिन उसने फायरिग कर दी। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह हुई।

गोली लगने के बाद रणजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। बता दें कि कुछ दिन पहले गुरदासपुर के गांव आदियां पुलिस चौकी में होमगार्ड के जवान अशोक कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में पहले आलिनंगल के दिलावर सिंह को पकड़ा गया था। उससे पूछताछ के दौरान ही आदियां गांव के रणजीत और इंद्रजीत का नाम पता चला था। जिसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए पीछा कर रही थी।

इस दौरान मुठभेड़ हो गई और SHO दोरांगला की गाड़ी भी पलट गई। हालांकि पुलिस की टीम ने बहादुरी दिखाते हुए एनकाउंटर को अंजाम दे दिया। अभी हत्या की वजह साफ नहीं हुई है। पुलिस अधिकारी कुछ देर बाद मीडिया से बात करेंगे।

गुरदासपुर में एनकाउंटर स्थल पर मौजूद पुलिस। - Dainik Bhaskarगुरदासपुर में एनकाउंटर स्थल पर मौजूद पुलिस।

जानिए ASI-होमगार्ड मर्डर में इससे पहले क्या हुआ

PAK बॉर्डर के पास चौकी में लाश मिली

गुरदासपुर में 22 फरवरी को आदियां पुलिस चौकी में ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार शामिल की लाश मिली थी। वह भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से महज डेढ़ किमी दूर है। दोनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी इसी पुलिस चौकी में थी। इनके अलावा कोई तीसरा यहां तैनात नहीं था।

दोनों की लाशें इस हालत में मिलीं थीं।
दोनों की लाशें इस हालत में मिलीं थीं।
सरपंच ने पुलिस को सूचना दी

पुलिस की शुरुआती जांच के बाद वहां से करीब 4 खोल मिले। गांव के सरपंच से दोनों की मौत के बारे में पता चलते ही भारी पुलिस फोर्स वहां पहुंची। PAK बॉर्डर से नजदीक की चौकी में पुलिसकर्मियों की हत्या को लेकर BSF भी अलर्ट है। BSF के DIG एके विरदी ने चौकी पहुंचकर पूरे मामले के बारे में जानकारी ली थी।

आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी ली

घटना के बाद शाम को ASI और होमगार्ड जवान जवान की मौत की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम के आतंकी संगठन ने ली है। संगठन की ओर से इसके लिए बाकायदा एक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें लिखा है- आज 22 फरवरी 2026 को तड़के गजवा-ए-हिंद में एक और सफलता हासिल हुई, जब तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान के अल-बुर्क ब्रिगेड ने दुरंगला पुलिस स्टेशन पर हमला किया।

तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी स्वीकार की है, जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। भविष्य में भारतीय सरकारी वर्दीधारी अधिकारियों के खिलाफ ऐसे हमले और भी तीव्र रूप से जारी रहेंगे। जनता को सलाह दी जाती है कि वे सेना, पुलिस और बीएसएफ बलों से इस्तीफा दे दें, अन्यथा उन्हें उनके घरों में निशाना बनाया जाएगा। हालांकि दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता।

तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान की वायरल पोस्ट….

दूसरे दिन पाक डॉन ने कत्ल का वीडियो जारी किया

घटना के दूसरे दिन यानी 23 फरवरी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी ने कत्ल का वीडियो जारी किया है। इसमें दिख रहा है कि ASI गुरनाम सिंह को सिर से सटाकर गोली मारी गई। ASI गुरनाम कुर्सी पर बैठे नींद में नजर आ रहे हैं। इसके बाद पिस्टल पर साइलेंसर लगाकर पॉइंट ब्लैंक रेंज से सिर में गोली मारी गई।

गोली लगते ही ASI की आंखें खुलती हैं और फिर बंद हो जाती हैं। इसमें एक आरोपी गोली मार रहा है, जबकि दूसरा वीडियो बना रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

लॉरेंस गैंग ने आतंकियों को दी धमकी

इसके बाद उसी दिन यानी 23 फरवरी को ही इस मामले में लॉरेंस गैंग की भी एंट्री हो गई है। लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारे देश के 2 काबिल व ईमानदार अफसरों को आतंकियों ने शहीद किया है। हम इसका बदला खून से लेंगे। तुमने 2 शहीद किए हैं, हम 10 मारेंगे। इन आतंकियों का साथ देने वाले गद्दार गैंगस्टरों का गला काटेंगे। 23 फरवरी का ही CM भगवंत मान ने दोनों के परिवार के लिए 2-2 करोड़ रुपए का ऐलान किया है। मान ने कहा कि सरकार उनकी कुर्बानी को सलाम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई