best news portal development company in india

जालंधर के स्कूलों में बम धमकी : धमकी के बाद DAV व APJ स्कूल में पुलिस की जांच तेज, बच्चों की पढ़ाई जारी

SHARE:

जालंधर के पीएपी स्थित कैंपस में बना पुलिस डीएवी स्कूल।
जालंधर– जालंधर के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल मिली है। शहर के बीच और पंजाब आर्म्ड पुलिस कैंपस में बने पुलिस DAV और रामामंडी की APJ स्कूल ब्रांच को धमकी भरी मेल आई है। स्कूलों की सूचना के बाद पुलिस बल स्निफर डॉग और बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंच गई हैं। पुलिस को अभी बम जैसा कुछ नहीं मिला है। स्कूलों को इस तरह की धमकियां पहले भी कई बार मिल चुकी हैं। पैनिक से बचने के लिए अभी तक स्कूलों की तरफ से छुट्टी नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। धमकी भरी मेल कहां से आई है, इस संबंध में भी टेक्टिनकल टीमों को ट्रेस करने के लिए लगाया गया है।

1 फरवरी को PM के दौरे से पहले भी मिली थी धमकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से एक दिन पहले 1 फरवरी को भी जालंधर के 6 स्कूलों में बम ब्लास्ट की धमकी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं और सर्च ऑपरेशन चलाया था। पुलिस ने कहा था कि स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया। हालांकि, जांच के दौरान कुछ नहीं मिला था।

श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती पर शोभायात्रा के चलते स्कूलों की छुट्टी थी। एक स्कूल को भेजे गए ई-मेल में लिखा गया था कि मोदी के दौरे को लेकर बम ब्लास्ट होगा। मेल को ‘बिल्ली हाल’ के नाम से भेजा गया था। अंदर लिखा था 3-4 स्कूलों में बम धमाका होगा।  हम श्री गुरु रविदास जी की रिस्पेक्ट करते हैं। निज्जर की मौत का जिम्मेदार कौन है…बदला…बदला…बदला। निशाने पर डेरा बल्लां। इससे पहले भी 25 दिसंबर को जालंधर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई