best news portal development company in india

पंजाब में गैस के लिए हाहाकार: सुबह 4 बजे से एजेंसियों पर लाइन, चंडीगढ़ में पुलिस की निगरानी में बंटे सिलेंडर, अमृतसर-जालंधर और लुधियाना में भी भीड़

SHARE:

पंजाब/चंडीगढ़-  अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण पंजाब-चंडीगढ़ में गैस संकट बरकरार है। पंजाब में शनिवार को भी हालात बेकाबू हैं। संगरूर में जहां लोग सुबह साढ़े 4 बजे से ही गैस एजेंसी के सामने लाइन में लगे हैं।

यहां के भगवानीगढ़ में लोग भूखे-प्यासे दिखे। इसे देखते हुए वहां चाय-समोसा का लंगर शुरू कर दिया गया। वहीं, अमृतसर में अफरातफरी का माहौल है। जालंधर में भी एजेंसियों के बाहर भीड़ लगी हुई है। वहीं, चंडीगढ़ में पुलिस की निगरानी में सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

शुक्रवार को तो बरनाला में लाइन में खड़े एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कई जगह लोगों ने धरना देकर गैस की मांग कर रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग का दबाव इतना बढ़ा कि कंपनियों के सर्वर तक ठप पड़ गए। प्रशासन गैस की कमी से इनकार कर रहा है, लेकिन जमीनी हालात गंभीर संकट की ओर इशारा कर रहे हैं।

अमृतसर के मजीठा रोड स्थित अलीशा गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़।
जालंधर में मिलाप चौक पर गैस एजेंसी के सामने लोग एजेंसी खुलने से पहले ही पहुंच गए।
जालंधर में मिलाप चौक पर गैस एजेंसी के सामने लोग एजेंसी खुलने से पहले ही पहुंच गए।
लुधियाना में सिलेंडर न मिलने पर महिला इंडक्शन चूल्हा खरीदने पहुंची।
लुधियाना में सिलेंडर न मिलने पर महिला इंडक्शन चूल्हा खरीदने पहुंची।
चंडीगढ़ के मनीमाजरा में गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी लाइन लगी। यहां पुलिस की निगरानी में सिलेंडर मिल रहे हैं।
चंडीगढ़ के मनीमाजरा में गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी लाइन लगी। यहां पुलिस की निगरानी में सिलेंडर मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई