best news portal development company in india

जालंधर में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार ने ली युवक की जान, ड्राइवर वाहन समेत फरार

SHARE:

जालंधर में कार ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वे ब्यास से आ रहे थे, जब उन्होंने एक व्यक्ति को सड़क पर गिरा हुआ देखा।

हादसे में घटनास्थल पर पड़े शव और बाइक की फोटो।
हादसे में घटनास्थल पर पड़े शव और बाइक की फोटो।

स्थानीय युवक ने दी पुलिस को सूचना

उन्होंने बताया कि कोई भी उसकी मदद नहीं कर रहा था, जिसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और मदद करनी शुरू की। प्रत्यक्षदर्शी अमनदीप सिंह ने सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को हादसे की सूचना दी।

युवक से ऊपर से निकाली कार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार ड्राइवर ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद उसके ऊपर से गाड़ी निकाल दी, जिससे कुचलने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि वे मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई