best news portal development company in india

चंडीगढ़ में CM हाउस के बाहर हंगामा : SOI नेताओं और पुलिस में धक्कामुक्की, कई हिरासत में

SHARE:

चंडीगढ़-  चंडीगढ़ सेक्टर-11 में आज सोई के कार्यकर्ताओं ने पंजाब सीएम के घर का घेराव किया। सोई प्रधान राणा रणबीर सहित कई नेताओं ने सीएम मान के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान नेताओं के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हुई। चंडीगढ़ पुलिस सोई के प्रधान राणा रणबीर और अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सीएम ने मंच से एसओआई स्मैक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया कहा था। इसे देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर है। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेटिंग कर रखी है और वाटर कैनन भी लगाया है।

प्रदर्शन करते सोई के नेता और कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते सोई के नेता और कार्यकर्ता।

इसके साथ ही शिरोमणि अकाली दल की चंडीगढ़ में ही एक अहम बैठक पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की अगुआई में होगी। इस दौरान सभी हलकों के इंचार्ज मौजूद रहेंगे। बैठक में बारिश से फसलों को हुए नुकसान और राज्य के मौजूदा हालात पर रणनीति तैयार की जाएगी।

चंडीगढ़ में सीएम आवास के बाहर पहुंचे पुलिसकर्मी।
चंडीगढ़ में सीएम आवास के बाहर पहुंचे पुलिसकर्मी।

सभी हलका इंचार्जों से मिलकर बनाएंगे स्ट्रेटजी

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने पोस्ट कर जानकारी दी कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 8 अप्रैल (बुधवार) को दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में सभी विधानसभा क्षेत्रों के इंचार्जों की बैठक बुलाई है। बैठक में पंजाब के विभिन्न जिलों में हाल ही में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही, प्रभावित किसानों को तुरंत और प्रभावी सहायता देने के लिए ठोस योजना भी बनाई जाएगी।

शिअद नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि दो बजे मीटिंग शुरू होगी।
शिअद नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि दो बजे मीटिंग शुरू होगी।

सीएम मान के अकाली दल को लेकर पांच बयान

1. सीएम इन दिनों लगातार शिरोमणि अकाली दल पर हमलावर हैं। वह, हर मंच से शिअद पर हमला कर रहे है। कुछ दिन पहले फतेहगढ़ साहिब में रैली के दौरान उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की छात्र इकाई (SOI) को नशे (स्मैक) से जोड़ते हुए स्मैक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया कहा। संगठन ने इन टिप्पणियों को “अनुचित और छवि खराब करने वाला” बताया। इसके विरोध में चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में छात्रों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला भी फूंका। साथ ही सीएम को कानूनी नोटिस भेजा है और उनसे 7 दिनों में बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।

2. एक अन्य प्रोग्राम उन्होंने लोगों से अकाली नेताओं के सामाजिक बहिष्कार की अपील की है। उन्होंने बेअदबी की घटनाओं और निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर हुए अत्याचारों के लिए अकाली दल को जिम्मेदार ठहराया।

3. इसके अलावा, मुक्तसर रैली में भगवंत मान ने बिजली चोरी, ‘किकली’ और जहरीले सांप से भी शिअद की तुलना की थी।

4. अकाली दल की ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ को सीएम मान ने “परिवार बचाओ यात्रा” करार दिया और कहा कि वे राज्य के हितों के बजाय अपने राजनीतिक स्वार्थों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

5. सीएम ने SAD अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमला बोलते हुए उन्हें “बंद दिमाग वाला इंसान” कहा है, जिन्हें पंजाब के हितों की कोई समझ नहीं है।

सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे सोई कार्यकर्ता।
सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे सोई कार्यकर्ता।
सोई नेताओं से पुलिस करती पुलिस।
सोई नेताओं से पुलिस करती पुलिस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई