best news portal development company in india

जालंधर में सनसनी: कॉलेज गई नाबालिग छात्रा रहस्यमयी ढंग से लापता

SHARE:

नकोदर–  जालंधर जिले के नूरमहल थाना क्षेत्र में कालजे के लिए निकली छात्रा के अचानक लापता हो गई। शाम तक वह नहीं लौटी तो प​रिजनों ने तलाश शुरू की। 30 अप्रैल से लापता इस छात्रा का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

17 वर्षीय छात्रा बीए (BA) की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के अनुसार, वह 30 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे हमेशा की तरह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन जब वह शाम तक वापस नहीं लौटी, तो परिवार की चिंता बढ़ गई।

शादी का झांसा देकर ले जाने का शक

छात्रा के भाई ने बताया कि उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां बहन की तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। हरदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में अंदेशा जताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बहन को शादी का झांसा देकर या बहला-फुसलाकर अगवा किया है।

पुलिसिया कार्रवाई और कानूनी धाराएं

नूरमहल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की है। एएसआई अमनदीप सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और 96 के तहत केस नंबर 62 दर्ज किया गया है। पुलिस छात्रा के मोबाइल लोकेशन और कॉलेज के रास्ते में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कोई सुराग हाथ लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई