best news portal development company in india

तस्कर के घर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला; ASI समेत 2 जवान घायल, सिर में आईं गंभीर चोट, इलाज के लिए बठिंडा रेफर

SHARE:

एआई जनरेटेड फोटो।

बठिंडा-  बठिंडा के तलवंडी साबो उपमंडल के गांव चठ्ठेवाला में एक कथित नशा तस्कर के घर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इस हमले में एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) और एक सिपाही घायल हो गए। घटना आज सुबह करीब 7:30 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार, एएसआई जगसीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कथित नशा तस्कर जीतू के घर पर रेड करने पहुंची थी। इसी दौरान घर में मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में एएसआई जगसीर सिंह और सिपाही नीरज कुमार घायल हो गए।

सिर में गंभीर चोट आने के कारण रेफर

दोनों को तुरंत तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसआई जगसीर सिंह के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए बठिंडा रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने कथित हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई