best news portal development company in india

जालंधर में फ्लेक्स बोर्ड बना विवाद की वजह: युवक पर जानलेवा हमला, दुकानदारी की रंजिश आई सामने

SHARE:

जालंधर। जालंधर के प्रताप बाग में बिजली घर के सामने मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भल्ला फ्लेक्स बोर्ड के मालिक और उसके साथियों ने मिलकर एक अन्य बोर्ड लगाने वाले शख्स पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके के व्यापारियों में रोष और चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, घटना प्रताप बाग के पास स्थित बिजली घर के ठीक सामने वाली गली की है। यहां रोज की तरह बुधवार को भी काम चल रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते बहस झड़प में बदल गई। बताया जा रहा है कि भल्ला बोर्ड के सामने ही शख्स ने अपनी फ्लेक्स बोर्ड की दुकान खोल ली। इस कारण कस्टमर दूसरी दुकान पर जाने लगे। इसी को लेकर विवाद हो गया।

मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। - Dainik Bhaskar
युवकों ने अचानक दूसरे बोर्ड वाले व्यक्ति पर धावा बोल दिया।
युवकों ने अचानक दूसरे बोर्ड वाले व्यक्ति पर धावा बोल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भल्ला बोर्ड के मालिक और उसके साथ आए कुछ अज्ञात युवकों ने अचानक दूसरे बोर्ड वाले व्यक्ति पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने पीड़ित को संभलने का मौका भी नहीं दिया और उसे लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया।

मोबाइल में कैद की घटना

मारपीट की इस लाइव वारदात को वहां मौजूद किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी पीड़ित को बेदम होने तक पीट रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई