best news portal development company in india

डेरा बल्ला को 22 लाख की एम्बुलेंस भेंट, चन्नी ने साथ ही सरकार को घेरा

SHARE:

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सांसद चरनजीत सिंह चन्नी।

जालंधर- जालंधर के डेरा बल्लां पहुंचे सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र की भाजपा और पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर तीखा हमला बोला है। चन्नी ने पंजाब में गिरते जल स्तर, अवैध माइनिंग और बाढ़ के खतरों को लेकर भी सूबा सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

पंजाब में पानी की किल्लत और लगातार नीचे जा रहे जल स्तर पर चिंता जताते हुए चन्नी ने कहा कि सरकार को पानी के मैनेजमेंट के लिए नदियों और नहरों को नियंत्रित करने की जरूरत है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगले महीने से मानसून की बारिश शुरू होने वाली है, मगर सरकार के पास बाढ़ से निपटने के कोई इंतजाम नहीं हैं।

सरकार के पास माइनिंग का कोई पैसा नहीं आया

चन्नी ने सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रही है। पिछले साढ़े चार साल में पंजाब सरकार के पास माइनिंग का कोई पैसा नहीं आया। चन्नी ने सवाल उठाया कि जो लोग सत्ता में आने से पहले सालाना 50 हजार करोड़ रुपये का राजस्व लाने का दावा करते थे, वे बताएं कि वह 50 हजार करोड़ रुपया कहां है? नाजायज माइनिंग के जरिए पंजाब का पैसा लूटा जा रहा है और इसके कारण आने वाले दिनों में फिर से बाढ़ का खतरा पैदा हो जाएगा।

डेरा बल्ला को दी 22 लाख की एम्बुलेंस

चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि वे सचखंड डेरा बल्ला पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने सांसद फंड से डेरे द्वारा संचालित किए जा रहे चैरिटेबल हॉस्पिटल के लिए 22 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक एम्बुलेंस दान की है। यह एम्बुलेंस अस्पताल परिसर में ही तैनात रहेगी और इसका संचालन डेरा बल्ला की मैनेजमेंट द्वारा किया जाएगा, ताकि यहां आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज और परिवहन की सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई