best news portal development company in india

बिना टिकट सफर पड़ा महंगा: जालंधर स्टेशन पर 339 यात्रियों से वसूले 2.23 लाख रुपए 

SHARE:

जालंधर – जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने टिकट चेकिंग अभियान चलाया। बिना टिकट यात्रा एवं अनियमित यात्रा करते हुए पकड़े गए यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया। चेकिंग के अंतर्गत विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिसमें टिकट जांच स्टाफ तथा रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने कुल 339 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों को पकड़ा।

इनसे लगभग 2.23 लाख रुपए का रेल राजस्व वसूला गया। रेलवे द्वारा चलाया जाने वाला फोर्ट्रेस चेक के तहत किसी स्टेशन, ट्रेन और रेलखंड में बिना पूर्व सूचना व्यापक टिकट जांच की जाती है। इस दौरान यात्रियों के टिकट, पहचान पत्र तथा रेलवे नियमों के अनुपालन की गहन जांच की जाती है। अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाना तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

जालंधर सिटी रेवले स्टेशन की फोटो। - Dainik Bhaskar
सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के टिकट चेक करते रेलवे अधिकारी।
सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के टिकट चेक करते रेलवे अधिकारी।

अभियान जारी रहेगा,टिकट लिए बना यात्रा न करें

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने चैकिंग के बाद यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा सही टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे। जुर्माने और असुविधा से बचने के लिए प्लेटफार्म तक की टिकट लेकर ही स्टेशन के अंदर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई