best news portal development company in india

सीमा पार से आई हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी, 8 आरोपी गिरफ्तार; 11 पिस्तौल बरामद

SHARE:

अमृतसर- पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बरामद हथियार आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे कुछ व्यक्तियों के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की आपूर्ति से जुड़े हुए है।

अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार अवैध हथियार तस्करी से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 11 अत्याधुनिक पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बरामद हथियार आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे कुछ व्यक्तियों के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की आपूर्ति से जुड़े हुए है।

इस संबंधी थाना एयरपोर्ट, थाना सदर और थाना छेहरटा में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के दौरान नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान, हथियारों की आपूर्ति के स्रोत और संभावित प्राप्तकर्ताओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। इसके तहत नेटवर्क के पीछे काम कर रहे अन्य व्यक्तियों की पहचान करने, संपर्क सूत्रों का पता लगाने और आगे की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों का संबंध किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से तो नहीं है। पंजाब पुलिस ने कहा कि अवैध हथियार तस्करी, सीमा पार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई