best news portal development company in india

जालंधर में BJP नेता मनोरंजन कालिया की तबीयत खराब : अचानक बेहोश,  सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत संभाला, कार्यक्रम बीच में छोड़ा

SHARE:

मनोरंजन कालिया को अस्पताल ले जाते सुरक्षाकर्मी व समर्थक।

जालंधर– पंजाब BJP के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जालंधर में एक कार्यक्रम के दौरान वह अचानक बेहोश हो गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई।

वह केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू के ROB उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनके बेहोश होते ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और भाजपा नेताओं ने उन्हें उठाया और तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई