best news portal development company in india

जालंधर के गुरुद्वारे में CM मान के खिलाफ पोस्टर, वायरल वीडियो पर बढ़ा विवाद; ‘गुरु दोखी’-‘खालसा पंथ विरोधी’ बताया

SHARE:

जालंधर-  अकाल तख्त के आदेश के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ जालंधर के जीटीबी नगर स्थित गुरुद्वारा नौंवी पातशाही दुख निवारण साहिब में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में भगवंत सिंह मान को ‘गुरु दोखी’ और ‘खालसा पंथ विरोधी’ बताया गया है, साथ ही संगत से उन्हें ‘मुंह न लगाने’ की अपील की गई है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन ने बताया कि गुरुद्वारा नौंवी पातशाही दुख निवारण साहिब में शाम छह बजे एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक का मुख्य एजेंडा अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज द्वारा जारी आदेशों का पालन करना था।

मनन ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने संगत से ‘राब्ता’ (संपर्क) करने की बात कही थी। उन्होंने दावा किया कि यह वीडियो भगवंत मान का ही है। मनन ने यह भी बताया कि मान द्वारा करवाए गए टेस्ट की लैब पर केस दर्ज हो गया है।

अकाल तख्त साहिब पर गलती के लिए माफी मांगें कुलवंत सिंह मनन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की कि वे अकाल तख्त साहिब में जाकर अपनी गलती के लिए माफी मांगें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मान ऐसा नहीं करते हैं, तो सिख संस्थाओं और अकाल तख्त साहिब द्वारा लिए गए फैसले पर अडिग रहते हुए वे सरकार के खिलाफ हर लड़ाई लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई