best news portal development company in india

CM मान को लेकर मोहाली में विवाद, 3 KM क्षेत्र में लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टर, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

दीवार पर चपकी पोस्टर की फोटो।

मोहाली-  मोहाली के खरड़ शहर में गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ पोस्टर मिलने से हड़कंप मच गया। इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री की तस्वीर पर क्रॉस का निशान बना था और उन पर लिखा था, “भगवंत मान गुरु दोखी ते खालसा पंथ विरोधी है, संगत इसनू मुंह ना लाओ।”

ये पोस्टर चंडीगढ़-खरड़ फ्लाईओवर के नीचे, बस स्टैंड और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर लगभग 3 किलोमीटर के दायरे में लगाए गए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस हरकत में आई। डीएसपी खरड़ इशान सिंगला मौके पर पहुंचे और सभी पोस्टरों को तुरंत हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

प्रशासन मामले की जांच में जुटी

पोस्टरों में किए गए दावों की किसी भी आधिकारिक संस्था ने पुष्टि नहीं की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पोस्टरों की सामग्री की सत्यता की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये पोस्टर किसी अज्ञात व्यक्ति या समूह द्वारा रात के समय लगाए गए थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि पोस्टर किसने लगाए और उनका उद्देश्य क्या था। जांच के तहत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा सके। खरड़ के डीएसपी ईशान सिंगला ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई