best news portal development company in india

जालंधर में AAP का बड़ा सियासी धमाका! शिअद-भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने थामा झाड़ू

SHARE:

जालंधर- पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर कैंट इलाके में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा सियासी झटका दिया है। अकाली दल और भाजपा के कई जमीनी और मजबूत स्तंभ माने जाने वाले दिग्गज नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। शामिल होने वाले नेताओं का दावा है कि वे पुरानी पार्टियों की गुटबाजी और जनविरोधी नीतियों से पूरी तरह तंग आ चुके थे, जिसके चलते उन्होंने जनहित में यह बड़ा फैसला लिया है।

इस पूरे सियासी उलटफेर को आम आदमी पार्टी की नीतियों की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने खुद जालंधर पहुंचकर इन सभी नेताओं और उनके सैकड़ों समर्थकों को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

आप का मकसद सर्वपक्षीय विकास करना

कई नेता आप में शामिल

‘आप’ का दामन थामने वाले प्रमुख चेहरों में शिरोमणि अकाली दल के हलका प्रधान (कैंट) व सरपंच लवप्रीत सिंह, भाजपा कैंट बोर्ड जालंधर यूथ अध्यक्ष आर्यन भट्टी और भावदास एससी कम्युनिटी के चेयरमैन व पीएसपीसीएल के रिटायर्ड एसडीओ पाल राम भट्टी के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं।

बीजेपी को भी आप ने दिया झटका

इसके अलावा भाजपा के जिला प्रवक्ता हर्ष भारद्वाज, जिला महासचिव रमेश पाल, भाजपा यूथ उपाध्यक्ष मोहितप्रीत सिंह, और शिरोमणि अकाली दल के पंचायत सदस्य विजय कुमार, राज रानी तथा अमरजीत भी अपने समर्थकों के साथ ‘आप’ में शामिल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई