best news portal development company in india

BREAKING: पंजाब की महिलाओं को बड़ा तोहफा, महिलाओं के खातों में ₹1100 ट्रांसफर शुरू

SHARE:

पंजाब में 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं के खाते में आज (1 जुलाई) ₹1100 करोड़ ट्रांसफर किए गए। इसकी शुरूआत CM भगवंत मान अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से की। इसमें जनरल वर्ग की महिलाओं को 1 हजार और दलित (SC) वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए महीना मिला। पहली बार सरकार ने 3 महीने की राशि इकट्‌ठी दी।

जिसमें जनरल वर्ग की महिलाओं के खाते में 3 हजार और SC वर्ग की महिलाओं के अकाउंट में साढ़े 4 हजार रुपए दिए गए। CM मान ने कहा कि अब किसी भी वक्त आपके मोबाइल में टू-टू का मैसेज आने लगेगा। कल तक 40 लाख महिलाओं के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

धूरी में सीएम मान की सभा में पहुंची महिला के मोबाइल पर पहला मैसेज आया, इसके बाद उसने सीएम को मैसेज दिखाया।
धूरी में सीएम मान की सभा में पहुंची महिला के मोबाइल पर पहला मैसेज आया, इसके बाद उसने सीएम को मैसेज दिखाया।

चुनाव से 8 महीने पहले वादा पूरा कर रही AAP

आम आदमी पार्टी ने 2022 में चुनाव के वक्त ये वादा किया था कि सरकार बनने पर पंजाब में 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को 1-1 हजार रुपए महीना दिए जाएंगे। हालांकि 4 साल तक इसको सरकार लटकाती रही। अब 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे करीब 8 महीने पहले सरकार ये वादा पूरा कर रही है। इसी साल सरकार ने बजट में 9300 करोड़ रुपए रखे थे।

विपक्ष ने बकाया मांगा, AAP का जवाब- 5 साल दिए थे

इस मामले में विपक्षी दल कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने कई बार सवाल उठाए कि ये स्कीम चुनाव देखकर लागू की जा रही है। इससे पहले के करीब साढ़े 4 साल का बकाया पैसा भी AAP सरकार को देना चाहिए। हालांकि AAP का तर्क है कि लोगों ने उन्हें 5 साल के लिए चुना था, इसलिए वह अपनी सरकार के टेन्योर में इसे पूरा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई